CG Korba Guest Teacher Recruitment 2026 ; कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए की जा रही है।
इस भर्ती के माध्यम से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, हिंदी एवं अंग्रेजी विषय के अतिथि शिक्षकों का चयन किया जाएगा। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।
CG Korba Guest Teacher Vacancy 2026 विभाग जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा
भर्ती का नाम - CG Korba Guest Teacher Recruitment 2026
पद का नाम - अतिथि शिक्षक (Guest Teacher)
कुल पद 06
आवेदन का माध्यम वॉक-इन इंटरव्यू
इंटरव्यू तिथि 10 अक्टूबर 2026
विभागीय वेबसाइट- korba.gov.in
CG Korba Guest Teacher Vacancy 2026: पद विवरण
1 भौतिकी (Physics) 01
2 रसायन विज्ञान (Chemistry) 01
3 जीव विज्ञान (Biology) 01
4 गणित (Mathematics) 01
5 हिंदी (Hindi) 01
6 अंग्रेजी (English) 01
2 रसायन विज्ञान (Chemistry) 01
3 जीव विज्ञान (Biology) 01
4 गणित (Mathematics) 01
5 हिंदी (Hindi) 01
6 अंग्रेजी (English) 01
कुल 06
CG Korba Guest Teacher Recruitment 2026 – शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी के पास जिस विषय के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसी संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना चाहिए।
इसके साथ अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से B.Ed. उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
इसके अलावा मान्यता प्राप्त विद्यालय में संबंधित विषय के PGT शिक्षक के रूप में न्यूनतम 7 वर्ष का प्रमाणित अनुभव आवश्यक है।
मुख्य योग्यता संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री। स्नातकोत्तर में न्यूनतम 60% अंक।
मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से B.Ed. संबंधित विषय में PGT शिक्षक के रूप में न्यूनतम 7 वर्ष का अनुभव।
अनुभव प्रमाण-पत्र में संस्था, पद, विषय, कार्यावधि तथा जारीकर्ता की जानकारी स्पष्ट होना चाहिए।
CG Korba Guest Teacher Salary 2026
चयनित अतिथि शिक्षक को ₹35,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
यह नियुक्ति स्थायी सरकारी नौकरी नहीं होगी, बल्कि दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्धारित अवधि के लिए अतिथि शिक्षक के रूप में की जाएगी।
CG Korba Guest Teacher Selection Process
अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, PGT अनुभव, डेमो अध्यापन और साक्षात्कार को शामिल किया गया है। चयन का आधार अधिकतम अंक स्नातकोत्तर शैक्षणिक उपलब्धि 15 PGT अनुभव 25 अध्यापन हेतु प्रदर्शन/डेमो 40 साक्षात्कार 20 कुल 100
डेमो अध्यापन में न्यूनतम 20/40 अंक तथा कुल मिलाकर न्यूनतम 50/100 अंक प्राप्त करना आवश्यक बताया गया है। प्रत्येक विषय की अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
CG Korba Guest Teacher Interview Date 2026
योग्य अभ्यर्थियों के लिए 10 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
पंजीयन समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
साक्षात्कार: दोपहर 12:00 बजे के बाद
आवेदन का तरीका: वॉक-इन इंटरव्यू
CG Korba Guest Teacher Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नहीं दी गई है। योग्य अभ्यर्थियों को वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
अभ्यर्थी सबसे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र तैयार करें। इसके बाद सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों की प्रतियां तैयार करके निर्धारित तिथि और समय पर इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित हों।
इंटरव्यू में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार डेमो अध्यापन एवं साक्षात्कार लिया जाएगा।

0 Comments